भागलपुर नाथनगर एसएस बालिका उच्च विद्यालय नाथनगर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित हुई मुख्य अतिथि डीआरडीए निदेशक (एनईपी) अमर कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकारी स्कूलों का विकास अब सिर्फ रंगाई-पुताई तक सीमित नहीं रहेगा जरूरत के अनुसार अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, आधुनिक प्रयोगशाला और बेहतर बैठने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी लक्ष्य विद्यालय को भागलपुर जिले के बेहतर स्कूलों में शामिल करना है!
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति, पढ़ाई और,
गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की कहा कि 9वीं से 12वीं तक का समय भविष्य निर्माण के लिए अहम है शिक्षक और अभिभावक मिलकर बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुरुआत से तैयार करें कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाचार्य रोबिना अफरीन ने की मौके पर अमल कुमार, अजय मांझी, नवीश कुमार, राज किशोर कुमार, रूपम कुमारी, चंदा झा, मीणा कुमारी, प्रीति रानी, सुजाता कुमारी, मोनिका कुमारी, ज्योति कुमारी और पूनम कुमारी समेत शिक्षक, अभिभावक व छात्राएं मौजूद थीं,
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट;-