NEWS PR डेस्क : 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना बढ़कर 1,57,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि मुंबई में इसका भाव 1,57,750 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
हालांकि, एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 2,400 रुपये यानी करीब 1.5 प्रतिशत गिरकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,968.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। निवेश बैंक जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि 2026 के अंत तक सोने की कीमत 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।
प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट:
दिल्ली:
24 कैरेट: 1,57,900 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: 1,44,750 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता:
24 कैरेट: 1,57,750 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: 1,44,600 रुपये प्रति 10 ग्राम
पुणे और बेंगलुरु:
24 कैरेट: 1,57,750 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: 1,44,600 रुपये प्रति 10 ग्राम
अन्य शहरों के भाव:
शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) दिल्ली 144750 157900 मुंबई 144600 157750 अहमदाबाद 144650 157800 चेन्नई 144600 157750 कोलकाता 144600 157750 हैदराबाद 144600 157750 जयपुर 144750 157900 भोपाल 144650 157800 लखनऊ 144750 157900 चंडीगढ़ 144750 157900
चांदी में नरमी:
वहीं, चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 14 फरवरी की सुबह चांदी 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 77.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
एक दिन पहले दिल्ली सराफा बाजार में चांदी 13,500 रुपये या 5.03 प्रतिशत गिरकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। उल्लेखनीय है कि जनवरी में चांदी का भाव 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गया था।
त्योहारी और शादी के सीजन के बीच सोने-चांदी की कीमतों में यह उतार-चढ़ाव निवेशकों और ग्राहकों दोनों के लिए अहम बना हुआ है।
