गोपालगंज में ‘बाहुबली’ अनंत सिंह पर शिकंजा, हथियार और डांस बना वजह

अनंत सिंह समेत 9 पर FIR

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां जनेऊ संस्कार कार्यक्रम के दौरान खुलेआम हथियार लहराने और अश्लील डांस किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में मोकामा के विधायक और पूर्व बाहुबली नेता अनंत सिंह समेत कुल 9 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।


क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 2 और 3 अप्रैल को सेमराव गांव में गुड्डू राय के आवास पर आयोजित जनेऊ संस्कार कार्यक्रम की है। इस समारोह में अनंत सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल हुए थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मेहमानों के लिए भोजन और ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान कथित रूप से कुछ लोगों द्वारा अवैध और लाइसेंसी हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन किया गया। साथ ही कार्यक्रम में अश्लील डांस भी हुआ, जिसमें अनंत सिंह को तालियां बजाते हुए देखा गया बताया जा रहा है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो बाद में तेजी से वायरल हो गया।


पुलिस की कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर हथुआ SDPO ने मामले की जांच की। जांच में वीडियो की पुष्टि होने के बाद कई लोगों की पहचान की गई, जिन पर हथियार लहराने और अश्लील गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। इसके बाद मीरगंज थाना कांड संख्या-247/26, दिनांक 04.05.26 के तहत FIR दर्ज की गई।
किन-किन पर मामला दर्ज?
पुलिस ने इस मामले में आयोजक गुड्डू राय, उत्सव राय, प्रियांशु कुमार, टिशू राय, सौरव कुमार राय, विशाल राय, सुनील यादव के साथ-साथ अनंत सिंह और गुंजन सिंह को नामजद आरोपी बनाया है। इसके अलावा कई अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गया है। पुलिस के अनुसार, जांच में यह सामने आया है कि कार्यक्रम के दौरान हथियारों का प्रदर्शन कर इलाके में दहशत का माहौल बनाया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस और शांति भंग करने जैसी गतिविधियां भी हुईं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article