गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण: मोदी-नीतीश की जोड़ी फिर साथ

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुँचे। वे वहाँ से सीधे हेलीकॉप्टर द्वारा गांधी मैदान के लिए रवाना हुए, जहाँ नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। खास बात यह है कि मोदी पहली बार नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने पटना आए हैं। जबकि 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार अब तक पाँच बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं—इनमें तीन बार एनडीए के साथ और दो बार महागठबंधन के साथ सरकार बनाई थी। लेकिन पीएम मोदी के पटना आकर शपथ ग्रहण में शामिल होने का यह पहला मौका है।


गांधी मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। दोनों नेता करीब 11:30 बजे गांधी मैदान पहुँचे और जनता का अभिवादन किया। इससे पहले भी, नीतीश कुमार ने 20 नवंबर 2015 को इसी गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।


नीतीश कुमार आज सुबह साढ़े 11 बजे दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 20 से अधिक मंत्री शपथ ले सकते हैं। जिन नेताओं को मंत्री पद हेतु फोन आया है, उनमें जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह का नाम भी शामिल है, जो पहली बार मंत्री बनने जा रही हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

संभावित मंत्रियों के नाम

बीजेपी से:
सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, नितिन नबीन (MLC), रामकृपाल यादव, संजय सिंह ‘टाइगर’, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र पासवान और श्रेयसी सिंह के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं।

जेडीयू से:
श्रवण कुमार, बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, लेसी सिंह के साथ-साथ उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश को भी मंत्री बनाया जाएगा।

अन्य दलों से:
हम पार्टी के संतोष सुमन और लोजपा (RV) से भी एक मंत्री शामिल होगा।


स्पीकर पद पर बड़ा अपडेट

सूत्रों के अनुसार, विधानसभा स्पीकर का पद भाजपा के पास रहेगा। बीजेपी ने प्रेम कुमार को नए स्पीकर के रूप में चुना है। स्पीकर पद को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच मतभेद की चर्चा थी, क्योंकि नीतीश कुमार इसे अपने पास रखने के पक्ष में थे। लेकिन अंततः बीजेपी का प्रस्ताव माना गया और स्पीकर की जिम्मेदारी उसी के पास रही।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article