किशनगंज में देर रात गोलियों की गूंज, पुलिस ने बदमाश को दबोचा

अपराधियों पर बिहार पुलिस का लगातार शिकंजा

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त एक्शन जारी है। सीवान से लेकर किशनगंज तक पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी कड़ी में किशनगंज में बुधवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। यह मुठभेड़ टाउन थाना क्षेत्र के फरींगोला रेलवे गुमटी के पास हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी इलाके में जमा होकर किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

देर रात करीब 10:30 बजे पुलिस ने बिना नंबर की बाइक पर सवार एक संदिग्ध युवक को रोकने की कोशिश की। लेकिन पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अपराधी के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बिना नंबर की बाइक, पिस्टल, खोखा और अन्य संदिग्ध सामान बरामद
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से बिना नंबर की बाइक, पिस्टल, खोखा और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए हैं। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।घायल अपराधी की पहचान कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र निवासी पवन कुमार उर्फ चिंटू यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह अंतरराज्यीय लूट, छिनतई और चोरी गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उसके खिलाफ बिहार और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पटना, अररिया और मुंगेर समेत कई जिलों में लूट और बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। किशनगंज में हाल के दिनों में हुई छिनतई और बाइक चोरी की कई वारदातों में भी उसके गिरोह की संलिप्तता सामने आई है। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा है कि बिहार में अपराध और अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article