- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित आसरा गृह में कई लड़कियों की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है। जहां सूत्रों के अनुसार दो लड़कियों की मौत हो गई है वही 9 लड़कियों का इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है। वही दो लड़कियों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
पटेल नगर स्थित आसरा गृह में खिचड़ी खाने के बाद यहां रहने वाली कई लड़कियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इलाज कर रही बच्चियों ने बताया है कि 7 नवंबर की सुबह खिचड़ी खाने के बाद कई लड़कियों को उल्टी होने लगी वहीं कई लड़कियां बेहोश हो गई हालांकि प्राथमिक उपचार वहां किया गया लेकिन स्थिति नहीं सुधरी जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
