मथुरापुर में सनसनीखेज वारदात: जमीन विवाद में युवक की ह/त्या कर शव को आम के पेड़ से लटकाया गया

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई गांव के ही युवक गुलशन कुमार का शव आम के पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई परिजनों का साफ आरोप है कि गुलशन की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है,लिए।

ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके मृतक के भाई का कहना है कि पिछले 20 वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था उन्होंने आरोप लगाया कि इसी जमीन विवाद के चलते गुलशन की हत्या की गई है परिजन हत्या के पीछे गांव के ही कुछ प्रभावशाली लोगों का हाथ होने की बात कह रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी टू राकेश कुमार और नाथनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जो भी दोषी होंगे, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वहीं गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति तनावपूर्ण न हो इस घटना ने एक बार फिर ज़मीन विवाद को लेकर होने वाली हिंसक घटनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article