भागलपुर में तेज रफ्तार का कहर: हाइवा ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के मंदिर चौक के पास रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया। रविवार को तेज रफ्तार हाइवा ने एक ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
घायलों की पहचान ई-रिक्शा चालक संजीव कुमार भगत और आम व्यवसायी मोहम्मद फिरोज के रूप में हुई है दोनों कुर्सेला की ओर आम लोड कर जा रहे थे, तभी मंदिर चौक के समीप पीछे से आ रहे हाइवा ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर स्थिति में मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।वहीं हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article