NEWS PR डेस्क— भागलपुर नवगछिया के मदरौनी में कोसी के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है कोसी अब मदरौनी के मुख्य सड़क पर बहने लगी है सड़कों पर पांच फिट से अधिक बह रहा है बाढ़ का पानी..लहर में इतना करंट है की अगर कोई सड़क पर आ जाए तो कोसी उसे बहा कर ले जाएगी सड़क पर बहने वाली लहर को देख कर यहाँ के लोग दहशत में है सरकारी नाव की व्यवस्था अब तक नही है.. छोटी डेंगी से भी बाहर निकलना मुश्किल है !
क्यंकि लहर उस डेंगी को भी बहा कर ले जाएगी। कोसी के बाढ़ का पानी लोगों के घरों के अंदर से भी बह रही है यहाँ के लोग अपने अपने घरों के छतों पर शरण लिए हुए है पिछले 14 दिनों से कोसी इस गावं के बीचो बिच बह रही है !

पिछले वर्ष भी यहाँ का यही हाल था..बाढ़ पिछले साल भी तबाही मचाई थी..!
यहाँ के कई लोग सरकारी मदद से भी वंचित रह गए थे.. पर इस बार इस पंचायत में एक समाज सेवी मसीहा बन कर सामने आया है और वो है सुजीत कुमार सिंह जो निस्वार्थ यहाँ के लोगों की सेवा कर रहे है… ना केवल सडक की मरमती कर रहे है बल्कि पंचायत के लोगों की हर तरह से मदद भी कर रहे है.. बाढ़ के पानी से कोई बीमारी ना फैले उसके लिए फॉगिन की व्यवस्था दवा की व्यवस्था भी कर रहे है !
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;—-