कटिहार के कोढ़ा में भीषण सड़क हादसा, मजदूरों से भरी बस पलटी; 25 घायल, 15 की हालत गंभीर

नवादा से कूचबिहार लौट रहे मजदूरों की बस कटिहार में हादसे का शिकार, 15 गंभीर घायलों को पूर्णिया रेफर किया गया।

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार के कटिहार जिले में शनिवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूरों से भरी बस पलट गई। इस दुर्घटना में 25 मजदूर घायल हो गए, जिनमें 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज के समीप सुबह करीब तीन बजे हुआ। बस में 60 से 70 मजदूर सवार थे, जो नवादा जिले के एक ईंट भट्ठे में काम करने के बाद अपने घर पश्चिम बंगाल के कूचबिहार लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि जुराबगंज के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। कार को बचाने के प्रयास में बस चालक संतुलन खो बैठा, जिससे बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को कोढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। कोढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि कुल 25 घायल मजदूर अस्पताल पहुंचे थे। इनमें 10 की स्थिति सामान्य थी, जबकि 15 मजदूर गंभीर रूप से घायल पाए गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया।

बस चालक कृष्ण दास ने बताया कि सामने से आ रही कार के अचानक टकरा जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल मजदूर आजाद और तमिजुल ने बताया कि वे सभी नवादा के बसलीगंज स्थित ईंट भट्ठे से काम खत्म कर अपने घर कूचबिहार लौट रहे थे। अचानक हुए हादसे से बस में सवार सभी मजदूर दहशत में आ गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। कटिहार से सुमन शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article