पटना के गर्ल्स हॉस्टल में बंदरों का आतंक एक सप्ताह से हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं परेशान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- PATNA- पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके में बंदरों के आतंक से लोग भयभीत हैं। खासतौर से गर्ल्स हॉस्टल्स में अचानक कई बंदरों के उत्पात मचाने से छात्राओं में दहशत है। बताया जा रहा है कि बंदरों के झुंड ने कई छात्राओं को जख्मी भी कर दिया है।

बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के कई गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं बंदरों के आतंक से परेशान हैं। इससे जुड़ी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। एक निजी कोचिंग संस्थान के गर्ल्स हॉस्टल से जुड़ी छात्राओं ने बताया कि बीते एक सप्ताह से करीब दो दर्जन बंदरों का झुंड इस इलाके में मौजूद है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बंदर हॉस्टल और घरों में घुस कर उत्पात मचा रहे हैं। एक वीडियो में बंदर हॉस्टल के कमरे से छात्राओं के सामानों को उठा कर ले जाता हुआ दिख रहा है। छात्राएं चीखती नजर आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बी 74, मंजू गर्ल्स हॉस्टल समेत कई अन्य हॉस्टल में बंदर कई दिनों से उत्पात मचा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article