हथियार तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो मिनी गण फैक्ट्री का किया खुलासा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर जिला जो कि राष्ट्रीय स्तर में अवैध हथियारों की मंडी के नाम से जाना जाता है । यहां पुलिस के द्वारा लाख प्रयास के बावजूद हथियार निर्माता और तस्कर इस धंधे से तौबा नहीं कर रहे है। ताजा मामला में बंगाल एसटीएफ और बिहार एसटीएफ के द्वारा जब असरगंज पुलिस की मदद से असरगंज थाना क्षेत्र के रहमतपुर वासा में जब सूर्य प्रकाश उर्फ छोटू के यहां छापामारी की तो पुलिस भी वहां देख दंग रह हैं। घर के अंदर ही सात फीट गहरा टंकी नुमा तहखाना बना उसमें हथियार निर्माताओं के द्वारा हथियार का निर्माण किया जा रहा था। जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने के ढेरों उपकरण के साथ गृह स्वामी सूर्य प्रकाश सहित 5 निर्माताओं को हथियार बनाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिसमें चार हथियार तस्कर जिले में हथियारों का गढ़ माने जाने वाला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदह का रहने वाला है। पर मामला यहां शांत नहीं हुआ जब पुलिस के द्वारा उन हथियार निर्माताओं से सख्ती से पूछ ताछ कि है तो उन लोगों ने अपने एक और मिनी गन फैक्ट्री का के ठिकाना को बताया जो की जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के मिल्की खानपुर में चल रहा था। जहां पुनः पुलिस के द्वारा दबिश दी गई तो वहां नजारा देख पुलिस के होश ही उड़ गए । जहां हथियार निर्माताओं के द्वारा लेथ मशीन की मदद से पिस्टल का बॉडी की कटिंग की जा रही थी। जहां से पुलिस ने लेथ मशीन पर पिस्टल की बॉडी को काट रहे दो हथियार निर्माताओं को गिरफ्तार किया । तारापुर डीएसपी ने खुलासा करते बताया कि मिल्की जहां पिस्टल के बॉडी की कटिंग की जा रही थी तो वहीं उस कटिंग पिस्टल के बॉडी को फिनिशिंग रहमतपुर में किया जा रहा था और इस पूरे सिंडिकेट के द्वारा बिहार और बंगाल ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में हथियारों की सप्लाई दी जा रही थी। पुलिस अब इसके आगे के सप्लाई चैन को खंगाल रही है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article