काम वाली दाई कि हत्या मामले मे पुलिस ने उसके पति को किया गिरफ्तार, अवैध सम्बन्ध को लेकर…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर मे बरियारपुर थाना क्षेत्र के महदेवा हटिया के पीछे नवंबर महीने में पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया था. जिसकी हत्या कर वहां फेंक दिया गय था. जिसकी पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़िया गांव निवासी शंकर रजक की पत्नी 40 वर्षीय उमा देवी के रूप में हुई थी. इस मामले में मृतका के पुत्र ने थाने में आज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था. लेकिन जब पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया मृतका के पुत्र व गांव वालों के पैर तले से जमीन ही खिसक गयी. क्योंकि उमा देवी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति शंकर रजक ने ही की थी.

क्योंकि उसे यह पता चल गया था कि उसकी पत्नी का किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था. पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।एसडीपीओ सदर राजेश कुमार ने इस मामले मे अपने कार्यालय मे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि 25 नवंबर की सुबह पुलिस ने बरियारपुर थाना क्षेत्र के महदेवा हटिया के पीछे एमकेआई चिमनी भट्ठा के समीप एक महिला का शव बरामद किया. जिसकी ईंट से कूच-कूच कर किसी ने हत्या कर दी.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

महिला की पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र के पंचमुखी गली पड़िया धोबियाही टोला निवासी शंकर रजक की पत्नी 40 वर्षीय उमा देवी के रूप में हुई. पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए घटनास्थल का एफएसएल एवं डॉग स्कॉड टीम द्वारा निरीक्षण किया गया. इस ममाले में पुलिस ने मृतका के पुत्र बिट्टू कुमार के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की. जो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ था. इस हत्याकांड के उद‍्भेदन को लेकर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. जिसने वैज्ञानिक अनुसंधान आर तकनीकी विश्लेषण में मृतका के पति शंकर रजक की संलिप्ता सामने आयी. हत्यारे पति को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया. जिसने इस हत्याकांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया।Sगिरफ्तार पति शंकर रजक ने पुलिस को बताया कि 24 नवंबर की शाम लगभग 3:30 बजे उसकी पत्नी किसी काम से घर से निकली. उसे पहले से आशंका था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध चल रहा हैै. जब पत्नी घर से निकली तो उसने उसका पीछा किया. उसकी पत्नी महदेवा में किसी के घर में घूस गयी. जिसके निकलने का उसने इंतजार किया. जब कुछ घंटे बाद वह उसकी पत्नी प्रेमी के घर से निकली तो उसने पड़क लिया. जिसके बाद महिला ईंट भट्ठा की तरफ गंगा किनारे भागने लगी. जिस पर उसने ईंट से हमला कर दिया. कुछ देर दोनों में ईंट से एक दूसरे पर हमला किया गया. जिसके बाद उसने महिला को पटक कर उसके सिर को ईंट से हमला कर बुरी तरह कूच डाला. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. जब वह मर गयी तो वह तो वह वहां से भाग गया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article