महंगाई का कहर: आज से ₹195 महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर का रेट

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: देशभर में एक बार फिर कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी की गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे-बड़े कारोबारियों की लागत में इजाफा होना तय माना जा रहा है। ताजा बढ़ोतरी के बाद 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम कई शहरों में 2000 रुपये के पार पहुंच गए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब यह 2078.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1884.50 रुपये थी। वहीं कोलकाता में सबसे ज्यादा 218 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके बाद वहां कीमत 2208 रुपये तक पहुंच गई है।

मुख्य शहरों में नए दाम इस प्रकार हैं:

दिल्ली – 2078.50 रुपये
कोलकाता – 2208 रुपये
मुंबई – 2031 रुपये
चेन्नई – 2246.50 रुपये
पटना – 2365 रुपये
जयपुर – 2031 रुपये
रांची – 2120 रुपये

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2365 रुपये तक पहुंचना स्थानीय कारोबारियों के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका सीधा असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

गौरतलब है कि यह लगातार दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले 1 मार्च 2026 को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 114.50 रुपये की वृद्धि हुई थी। वहीं 7 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर भी 60 रुपये महंगा किया गया था। इस तरह पिछले एक महीने में ही कमर्शियल सिलेंडर करीब 300 रुपये तक महंगा हो चुका है।

व्यापारिक संगठनों का कहना है कि लगातार बढ़ती गैस कीमतें छोटे कारोबारियों की कमर तोड़ रही हैं। अगर यही स्थिति जारी रही तो रेस्टोरेंट और होटल में खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ाना मजबूरी बन जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article