- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
पटना में पुलिस की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दारोगा एक युवक को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।घटनास्थल पर अन्य पुलिसकर्मी युवक को थाने ले गए, जहां उसकी पूछताछ जारी है।
सचिवालय की डीएसपी अनु कुमारी ने इस मामले की पुष्टि की और बताया कि गर्दनीबाग थाना इलाके में दो युवकों के साथ हाथापाई की घटना हुई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक ने अचानक पुलिस के साथ झड़प कर ली।डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने युवक को थाने लाने के बाद घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
