अभ-अभी: BJP मुख्यालय के बाहर धमाका, स्कूटी में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, पूरे शहर में अलर्ट

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सेक्टर-37 स्थित भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर के बाहर एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भाजपा मुख्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटी में अचानक विस्फोट हुआ। घटना शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस धमाके में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और कार्यालय के अंदर भी कोई नुकसान नहीं हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर पुष्पेंद्र कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड, बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर सील कर दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि धमाके के पीछे की वजह और जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जा सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि स्कूटी किसकी थी और उसमें विस्फोटक कैसे रखा गया।

इस घटना के बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article