कैमूर कलेक्टर सावन कुमार ने बिहार को दिया खास बधाई संदेश, बिहार को बताया ज्ञान की धरती

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर,आज बिहार दिवस है. बिहार अपना 113वां स्थापना दिवस मना रहा है. बिहार के स्थापना दिवस पर कैमूर कलेक्टर सावन कुमार ने जिले वासियों को बधाई संदेश दिया है. इसी कड़ी में कैमूर कलेक्टर सावन कुमार ने कैमूर जिले वासियों के लिए बड़ा मैसेज दिया है। कहां है कि , “वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती कैमूर के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं.”कलेक्टर सावन कुमार ने “भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह बिहार प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है. हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदु रहे अपने इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम सब कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे.उन्होंने कहा की, “बिहार दिवस पर जिले के सभी निवासियों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं. बिहार की धरती प्राचीन काल से ही ज्ञान और विकास का केंद्र रहा है.

मेरा विश्वास है कि बिहार के निवासी अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प तथा परिश्रम के बल पर विकसित बिहार और विकसित भारत के निर्माण में अपना भरपूर योगदान देते रहेंगे।कैमूर कलेक्टर सावन कुमार ने सुबह-सुबह कैमूर कलेक्ट्रेट गेट पर बताते हुए प्रदेशवासियों एवं जिलेवासियों को बिहार स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा, “बिहार दिवस के अवसर पर सभी कैमूर जिले वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बिहार का इतिहास गौरवशाली है। विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं. हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article