बेटे के स्वागत में सजी कोलकाता वाली गृहस्थी, कात्यायनी की झलक ने जीता दिल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों कोलकाता में हैं, जहां उनकी पत्नी राजश्री यादव ने एक बेटे को जन्म दिया है। राजश्री की अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और अब वह अपने पति तेजस्वी यादव के साथ कोलकाता स्थित उनके आवास पहुंच चुकी हैं।

घर लौटने पर तेजस्वी यादव ने पत्नी और नवजात बेटे का जोरदार स्वागत किया। इस खास मौके पर उनकी बेटी कात्यायनी भी उपस्थित रही, जो अपने छोटे भाई पर खूब स्नेह लुटाती नजर आईं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बेटे के जन्म के बाद पूरे लालू परिवार में उत्साह का माहौल है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने नवजात पोते का नाम ‘इराज’ रखा है। बाद में तेजस्वी और राजश्री ने इसे पूरा नाम देते हुए ‘इराज लालू यादव’ रख दिया।

तेजस्वी यादव ने 27 मई को सोशल मीडिया के माध्यम से पिता बनने की खबर साझा की थी, जिसके बाद बेटे की कई तस्वीरें भी सामने आईं। लालू परिवार के अन्य सदस्य भी कोलकाता पहुंच चुके हैं और परिवार में इस खुशी के अवसर पर बधाइयों का सिलसिला जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article