फिल्म के बाद अनोखी पहल, रिजेंट सिनेमा में दर्शकों के बीच बांटी गई हनुमान चालीसा,

Muskan Gupta

पटना के रिजेंट सिनेमा में फिल्म ‘हनुमान अंश’ के शो के बाद एक अनोखी और धार्मिक पहल देखने को मिली। फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों के बीच शो समाप्त होने के बाद हनुमान चालीसा का वितरण किया गया। इस पहल में मां ब्लड सेंटर, रिजेंट सिनेमा के ऑनर और कर्मचारियों ने मिलकर सहयोग किया।

फिल्म खत्म होने के बाद जैसे ही दर्शक सिनेमा हॉल से बाहर निकले, उन्हें हनुमान चालीसा भेंट की गई। हनुमान चालीसा पाकर दर्शकों में उत्साह देखने को मिला। कई दर्शकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे फिल्म की थीम से जुड़ा सकारात्मक प्रयास बताया।

आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य फिल्म देखने आए दर्शकों के बीच धार्मिक भावना, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक संदेश को बढ़ावा देना था। उनका कहना है कि फिल्म के माध्यम से भगवान हनुमान से जुड़ी भावनाओं को दर्शकों तक पहुंचाने के साथ ही हनुमान चालीसा के वितरण के जरिए लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का प्रयास किया गया।

इस दौरान रिजेंट सिनेमा के कर्मचारियों ने भी व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दर्शकों को व्यवस्थित तरीके से हनुमान चालीसा वितरित की गई। लोगों ने इसे सहजता से स्वीकार किया और आयोजन में सहयोग किया।

शो देखने आए कई दर्शकों ने कहा कि फिल्म के बाद हनुमान चालीसा मिलना उनके लिए अच्छा अनुभव रहा। इस पहल को लेकर सिनेमा परिसर में दर्शकों के बीच चर्चा भी होती रही।

रिजेंट सिनेमा में हुई यह गतिविधि फिल्म के प्रदर्शन के साथ-साथ धार्मिक और सकारात्मक संदेश से जुड़ी पहल के तौर पर सामने आई, जिसकी दर्शकों ने भी सराहना की।


NEWS PR डेस्क : 




Share This Article