लाठी-डंडे चले, शादी रुकी… फिर थाने में बनी दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी

बारात में हिंसा और अफरा-तफरी के बीच पुलिस ने निभाई जिम्मेदारी, थाने के मंदिर में कराई शादी

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आरा के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब बारात पर अचानक हमला कर दिया गया। मारपीट और अफरा-तफरी के बीच शादी रुक गई, लेकिन बाद में पुलिस की पहल पर दूल्हा-दुल्हन की शादी थाने परिसर स्थित शिव मंदिर में कराई गई। अब यह अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, शाहपुर नगर पंचायत वार्ड संख्या-01 के शोभिटोला गांव निवासी नरेश यादव की बेटी सोनी कुमारी की शादी तियर थाना क्षेत्र के मनियारा गांव निवासी कृष्णधारी सिंह के पुत्र हरेंद्र कुमार से तय थी। सोमवार शाम बारात गांव पहुंची थी और शादी की रस्में चल रही थीं।


बारातियों पर हमला, मच गई अफरा-तफरी
आरोप है कि इसी दौरान कुछ स्थानीय और बाहरी लोगों ने लाठी-डंडों के साथ बारातियों पर हमला कर दिया। घटना में दूल्हा, उसके पिता और कई रिश्तेदार घायल हो गए। दूल्हे के पिता कृष्णधारी सिंह ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने मारपीट के साथ गहने और नकदी भी लूट ली।घटना के बाद शादी समारोह में भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे विवाह की रस्में बीच में ही रुक गईं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


पुलिस ने संभाली स्थिति
सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन और परिवार के लोगों को थाना परिसर बुलाया।इसके बाद थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान के साथ दूल्हा-दुल्हन की शादी संपन्न कराई गई। इस अनोखी शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए और देखते ही देखते मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया।इस मामले में दूल्हे के पिता के बयान पर पांच नामजद और करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article