विधि विभाग: बिहार में नए संजय सिंह ‘टाइगर’ मंत्री ने संभाला कार्यभार

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: पटना, 09 मई 2026: संजय सिंह ‘टाइगर’ ने शुक्रवार को बिहार सरकार के विधि विभाग, बिहार के मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। विभाग पहुंचने पर विशेष सचिव–सह–प्रभारी सचिव बासनो शंकर मेहरोत्रा ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद विभाग के प्रभारी सचिव ने नए मंत्री को विभाग की संरचना, कार्यप्रणाली एवं विभिन्न प्रशासनिक जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मंत्री ने विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों से मुलाकात कर उनके कार्यों और दायित्वों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

अपने संबोधन में मंत्री संजय सिंह ‘टाइगर’ ने विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को न्यायिक एवं विधिक सेवाएं समय पर उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम के दौरान विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article