पटना में घर-घर पहुंचेगा PNG कनेक्शन, गैस सिलेंडर की झंझट से मिलेगी राहत

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना: एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत और बार-बार बुकिंग की परेशानी से जूझ रहे शहरवासियों के लिए अब बड़ी राहत की खबर है। जिला प्रशासन ने गेल (GAIL) के साथ मिलकर पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन को तेजी से घर-घर पहुंचाने की पहल शुरू की है।

जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर शुरू हो रहे इस विशेष अभियान के तहत अब अपार्टमेंट्स में ही कैंप लगाकर मौके पर कनेक्शन दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य लोगों को गैस सिलेंडर की निर्भरता से मुक्त करना और सुरक्षित, आसान विकल्प उपलब्ध कराना है।

अपार्टमेंट में ही पूरी होगी प्रक्रिया

प्रशासन के अनुसार, अभियान की शुरुआत शुक्रवार से होगी, जहां पहले दिन पांच अपार्टमेंट्स में शिविर लगाए जाएंगे। इसके बाद शनिवार को 10 अन्य स्थानों पर कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आवेदन से लेकर कनेक्शन तक की पूरी प्रक्रिया ऑन-द-स्पॉट पूरी की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

एडीएम आपूर्ति आर.के. दिवाकर के मुताबिक, उपभोक्ताओं को केवल 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। मोबाइल नंबर के जरिए आवेदन किया जाएगा, जिसमें आधार कार्ड और एड्रेस प्रूफ जरूरी होगा। आवेदन पूरा होते ही मीटर इंस्टॉलेशन और रसोई तक पाइपलाइन बिछाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

21 हजार घरों तक पहुंचना लक्ष्य

गेल (GAIL) के अधिकारियों के अनुसार, जिन इलाकों में पहले से PNG सुविधा उपलब्ध है, वहां अभी भी लगभग 21 हजार घरों ने कनेक्शन नहीं लिया है। ऐसे में हर महीने करीब 3000 नए कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हाल ही में दो दिनों के भीतर 464 उपभोक्ताओं ने एलपीजी छोड़ PNG अपनाया है।

इन इलाकों में उपलब्ध है सुविधा

शहर के सगुना मोड़, गोला रोड, आरके पुरम, आशियाना-दीघा रोड, बोरिंग रोड, किदवईपुरी, राजवंशीनगर, शास्त्रीनगर और एजी कॉलोनी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में PNG सुविधा पहले से उपलब्ध है। वहीं गर्दनीबाग, अनीसाबाद और बेउर मोड़ से मीठापुर तक नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प

PNG कनेक्शन को एलपीजी के मुकाबले अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक माना जाता है। इससे गैस लीकेज का खतरा कम होता है और यह पर्यावरण के लिए भी बेहतर है। सबसे बड़ी राहत यह है कि उपभोक्ताओं को अब सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी की झंझट से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article