श्रावणी मेला मे रेलवे स्टेशन पर कांवरियों की सुरक्षा का रहेगा पुख्ता इंतजाम, बनेंगे 34 चेक पोस्ट रेल एसपी ने किया सुरक्षा को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर सुल्तानगंज में श्रावणी मेला के दौरान सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर कांवारियों की भीड़ नियंत्रण के लिये रेल पुलिस सक्रिय रहेगी. स्टेशन के चप्पे चप्पे पर रेल पुलिस, आरपीएफ,जीआरपी सहित जिला पुलिस बल सैकड़ों की संख्या मे तैनात किया जायेगा. सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. रेल एसपी रमन कुमार चौधरी ने सभी रेल पुलिस पदाधिकारी और स्थानीय पुलिस के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक किया. रेल एसपी ने बताया कि सावन माह मे लाखों कांवारिया ट्रेन के जरिये सुलतानगंज स्टेशन पर उतरेंगे. कांवारिया की सुरक्षा और स्टेशन पर सुविधा मुहैया कराया जाता है.इसकी सारी तैयारी कर लिया गया है.स्टेशन परिसर मे 34 स्थानो पर पुलिस चेक पोस्ट बनाया जायेगा. भीड़ को नियंत्रित करने के लिये लगातार माइकिंग से कांवारियों को आवश्यक जानकारी दिया जायेगा.

स्टेशन परिसर से कांवारिया को सुरक्षित निकालने के लिये रेल पुलिस दिशा निर्देश करेंगे. रात मे स्टेशन पर ठहरने वाले कांवारियों की सुरक्षा के रेलपुलिस गश्त करती रहेंगी. महिला पुलिस के आलावे गेरुआ वस्त्र, सादे लिवास भी तैनात रहेगा. दो से अधिक सीसीटीवी कैमरा से निगरानी किया जायेगा. कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है.स्टेशन परिसर मे आम यात्रियों पर पैनी नजर रखा जायेगा. सधन जांच पड़ताल किया जायेगा. चोर उच्चकों सहित आसमाजिक तत्वों पर संदिग्ध वस्तुओं पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश जारी किए गए हैं. बैठक मे रेल डीएसपी मनीष कुमार, अंचल इस्पेक्टर नसीम अहमद, रेल थाना प्रभारी उमेश प्रसाद यादव, एसी राजीव कुमार तिवारी,स्थानीय थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार आरपीएफ इस्पेक्टर सहित सभी आरपीएफ ,जीआरपी मौजूद थे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article