बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 51 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SDO बदले, देखें पूरी लिस्ट

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: नीतीश सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अपर सचिव, संयुक्त सचिव, अपर समाहर्ता और उप सचिव स्तर के कुल 51 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस फेरबदल में कई जिलों के अपर समाहर्ता और एसडीओ बदले गए हैं।

https://state.bihar.gov.in/gad/cache/4/29-Jan-26/SHOW_DOCS/2000.pdf

मृणायक दास को स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। तारानंद महतो को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग में अपर सचिव के पद पर भेजा गया है। कुमार विनोद को औरंगाबाद का बंदोबस्त अधिकारी नियुक्त किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अमरेश कुमार अमर को महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त कार्यालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं आलोक कुमार, राज वर्धन और दुर्गेश कुमार को इसी कार्यालय में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रभात चंद्र को नालंदा का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि मो. अतहर सुन्नी को वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। अशोक कुमार गुप्ता को बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

बुद्ध प्रकाश को ग्रामीण कार्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी और जन्मेजय शुक्ला को भागलपुर का अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) बनाया गया है। मो. शिबगतुल्लाह को पूर्वी चंपारण का एडीएम (विभागीय जांच) तथा अशोक कुमार मंडल को पटना का अपर समाहर्ता (विशेष कार्यक्रम) नियुक्त किया गया है।

सुरेश प्रसाद को बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग में उप सचिव और सैयद शहजाद अहमद को बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य सचिव बनाया गया है। इष्टदेव महादेव को टेकारी (गया) और मैत्री को हाजीपुर का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है।

आलोक चंद्र चौधरी अब नालंदा के वरीय उप समाहर्ता होंगे, जबकि अमित कुमार को कृषि विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। ब्रजकिशोर लाल को युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

अरुण कुमार को पूर्वी चंपारण का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और नवीन कुमार को रोहतास का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। हेमंत कुमार सिंह को युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया है।

किशनगंज के वरीय उप समाहर्ता कुमार ब्रजेश को मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव बनाया गया है। नवादा के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी को फारबिसगंज का अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

औरंगाबाद की वरीय उप समाहर्ता रत्ना प्रियदर्शिनी को मोहनिया (कैमूर) का एसडीओ, जबकि मधुबनी के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विजय कुमार को सिकरहना (पूर्वी चंपारण) का एसडीओ बनाया गया है।

चांदनी कुमारी को बगहा का एसडीओ नियुक्त किया गया है। पूर्णिया के जिला पंचायत राज पदाधिकारी संजय कुमार को गोगरी (खगड़िया) का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। समस्तीपुर के जिला परिवहन पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल अब महुआ (वैशाली) के एसडीओ होंगे।

मधेपुरा के जिला परिवहन पदाधिकारी बलवीर दास को अररिया सदर का एसडीओ, जबकि निर्मली (सुपौल) के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजू कुमार को बारसोई (कटिहार) का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।

खगड़िया के वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार को सुपौल में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। निगरानी विभाग के विशेष दंडाधिकारी सुभाष कुमार को रोहतास का अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है।

आईजीआईसी के प्रशासी पदाधिकारी सुभाष नारायण को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासन प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

सारण के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ओम प्रकाश को पटना का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं पश्चिम चंपारण के अपर समाहर्ता कुमार रविंद्र को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से जिलों और विभागों में कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article