NEWS PR डेस्क:पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इलाज कराने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। PMCH के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (JDA) ने 26 सितंबर से अगले आदेश तक OPD सेवाएं बंद रखने का ऐलान किया है। डॉक्टरों ने अस्पतालों में सुरक्षा, सहरसा के दो चिकित्सकों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा, बॉन्ड पर तैनात डॉक्टरों के वेतन और पदनाम में बदलाव तथा NOC नीति में संशोधन समेत कई मांगों को लेकर यह फैसला लिया है। हालांकि, इमरजेंसी, ICU और अन्य जरूरी जीवनरक्षक सेवाएं जारी रहेंगी। हालांकि, इस दौरान इमरजेंसी, ICU और अन्य जीवनरक्षक सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
क्यों लिया गया OPD बंद करने का फैसला?
JDA PMCH ने डॉक्टरों के साथ हुई हिंसा की घटनाओं पर कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन के मुताबिक, PMCH और DMCH में चिकित्सकों पर हुए हमलों के मामलों में तत्काल कार्रवाई, संस्थागत FIR और अस्पताल परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की जरूरत है।
सहरसा के डॉक्टरों पर कार्रवाई की समीक्षा की मांग
एसोसिएशन ने सहरसा के चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार आजाद और डॉ. रोशन लाल के खिलाफ हुई कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा की मांग की है। JDA का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को पूरे मामले की परिस्थितियों और डॉक्टरों के पक्ष को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना चाहिए।
बॉन्ड डॉक्टरों के वेतन और पदनाम में बदलाव की मांग
JDA ने बॉन्ड के तहत तैनात चिकित्सकों के वेतन, पदनाम और पारिश्रमिक में संशोधन की मांग रखी है। संगठन के अनुसार, डॉक्टरों की जिम्मेदारियों के अनुरूप उनके पदनाम और भुगतान की व्यवस्था होनी चाहिए।
NOC नीति में संशोधन की मांग
JDA ने स्वास्थ्य विभाग के 5 जून 2026 के संकल्प संख्या 3/विविध-01-19/2026 में NOC से जुड़े प्रावधानों की समीक्षा और आवश्यक संशोधन की मांग की है।
JDA की चार प्रमुख मांगें
डॉक्टरों पर हिंसा के मामलों में तत्काल कार्रवाई और अस्पतालों में प्रभावी सुरक्षा।
डॉ. सुशील कुमार आजाद और डॉ. रोशन लाल पर हुई कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा।
बॉन्ड डॉक्टरों के वेतन, पदनाम और पारिश्रमिक में संशोधन।
NOC संबंधी प्रतिबंधात्मक प्रावधानों में आवश्यक बदलाव।
JDA ने स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर प्रतिनिधियों के साथ तत्काल बातचीत शुरू कर इन मुद्दों का समयबद्ध समाधान करने की अपील की है। OPD बंद रहने के बावजूद गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी, ICU और अन्य आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी
PMCH JDA का बड़ा फैसला: अगले आदेश तक OPD बंद, ICU और इमरजेंसी में इलाज जारी