NEWS PR डेस्क:भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को पार्टी संगठन में कई अहम नियुक्तियां की हैं। नई नियुक्तियों में बिहार समेत कई राज्यों और क्षेत्रों के लिए संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय की गई हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
बिहार में भीखूभाई दलसानिया को भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। उनका संगठनात्मक केंद्र पटना रहेगा। वहीं अनंत नारायण मिश्र को संगठक की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें भागलपुर, पूर्णिया और कोसी क्षेत्र का संगठनात्मक प्रभार सौंपा गया है और उनका केंद्र पूर्णिया निर्धारित किया गया है।
राष्ट्रीय स्तर पर भी संगठन में बदलाव
भाजपा की नई सूची में राष्ट्रीय स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां तय की गई हैं। सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। उन्हें बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है। उनका केंद्र भुवनेश्वर रहेगा। वहीं शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। उनके जिम्मे आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा का संगठन रहेगा। उनका केंद्र मुंबई निर्धारित किया गया है।
महाराष्ट्र और दक्षिणी राज्यों में भी नियुक्तियां
अजय जामवाल को महाराष्ट्र का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है, जबकि सतीश धोंड को प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। सतीश धोंड को गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में जनजाति संपर्क की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।इसके अलावा मधुकर को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का प्रदेश महामंत्री (संगठन), जबकि दशरथ को तेलंगाना में प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है।
कई राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय
भाजपा की सूची के अनुसार, असम, त्रिपुरा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
पवन साई — झारखंड के प्रदेश महामंत्री (संगठन)
सिद्धार्थन — हिमाचल प्रदेश
रत्नाकर — गुजरात तथा दादरा नगर हवेली एवं दमन-दीव
फणीन्द्रनाथ शर्मा — उत्तराखंड
कर्मवीर — दिल्ली-हरियाणा
चंद्रशेखर — छत्तीसगढ़
मानस मोहंती — मध्य प्रदेश
मंत्री श्रीनिवासुलु — ओडिशा
धर्मपाल — पंजाब-चंडीगढ़
अमिताभ चक्रवर्ती — उत्तर प्रदेश
पश्चिम बंगाल में भी संगठनात्मक जिम्मेदारी के लिए नई नियुक्ति की गई है। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय की ओर से जारी सूची में विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों के लिए संगठनात्मक प्रभार तय किए गए हैं। पार्टी के मुताबिक, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगी। यह सूची राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग की ओर से जारी की गई है।