पीरपैंती में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब बरामद

पीरपैंती में शराब कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब बरामद

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। रविवार को पीरपैंती थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद की। लगातार हो रही छापेमारी से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।


गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के अठनिया दियारा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान स्वर्गीय किशोरी यादव के पुत्र प्रमोद यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के घर के पीछे सीम की लत्ती में छिपाकर रखे गए सामान की तलाशी ली, जहां से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में —14 बोतल 750 एमएल विदेशी शराब,11 बोतल 375 एमएल विदेशी शराब,7 बोतल सिग्नेचर ब्रांड 375 एमएल,5 बोतल मैकडॉवेल्स 750 एमएल शामिल हैं।

चौखंडी क्षेत्र से भी मिली देशी शराब
इसी दौरान चौखंडी क्षेत्र में भी पुलिस ने छापेमारी की, जहां एक घर के बाहर गड्ढे में छिपाकर रखी गई 11 लीटर देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने देशी और विदेशी शराब मिलाकर कुल 29.875 लीटर शराब जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। पीरपैंती पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता और तत्परता की सराहना की है।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article