सुल्तानगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 506.75 लीटर विदेशी और 21 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: भागलपुर, 05 जुलाई। जिले के सुल्तानगंज थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए महेशी पंचायत के मोतीचक गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी और देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) अतुलेश झा ने प्रेसवार्ता में बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में युवाओं को नशामुक्त बनाने और अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि मोतीचक निवासी अभिषेक आनंद उर्फ राजा अपने घर में अवैध शराब का भंडारण कर उसकी खरीद-बिक्री कर रहा है।

सूचना के सत्यापन के बाद नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और सुल्तानगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने अभिषेक आनंद के घर पर विधिवत छापेमारी की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 506.75 लीटर विदेशी शराब और 21 लीटर देसी शराब बरामद की। मौके से अभिषेक आनंद उर्फ राजा और जितेंद्र प्रसाद शर्मा, दोनों निवासी मोतीचक, को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की इसमें क्या भूमिका रही है।

छापेमारी दल में सुल्तानगंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, एसआई विष्णुदेव कुमार, रोशन कुमार, योगेंद्र चौधरी, सत्येंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article