पटना पुलिस में बड़ा फेरबदल, नंदन कुमार सिंह को नौबतपुर की कमान,बिक्रम थानेदार प्रभात कुमार लाइन हाजिर

Rashmi Tiwari

पटना जिले में प्रशासनिक जरूरतों और थाना स्तर पर रिक्तियों को देखते हुए पुलिस विभाग ने बड़ा फेरबदल किया है। पटना एसएसपी के आदेश के बाद चार पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश के मुताबिक बिक्रम थाने के थानाध्यक्ष प्रभात कुमार को लाइन हाजिर कर पुलिस केंद्र, पटना भेज दिया गया है। उनकी जगह पत्रकारनगर के थानाध्यक्ष सोनू कुमार को बिक्रम थाने की कमान सौंपी गई है।

सोनू कुमार बने बिक्रम के थानाध्यक्ष

पत्रकारनगर थाने में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात पु.अ.नि. सोनू कुमार का तबादला बिक्रम थाना किया गया है। उन्हें अब बिक्रम थाने की नई जिम्मेदारी संभालनी होगी। प्रभात कुमार के स्थान पर सोनू कुमार की तैनाती की गई है।
नंदन कुमार सिंह को नौबतपुर की जिम्मेदारी
दानापुर में पर्यवेक्षी पदाधिकारी के रूप में कार्यरत पु.नि. नंदन कुमार सिंह को नौबतपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
सज्जाद गद्दी बने पत्रकारनगर थानाध्यक्ष
वहीं, शास्त्रीनगर/श्रीकृष्णापुरी में पर्यवेक्षी पदाधिकारी के तौर पर कार्यरत पु.नि. सज्जाद गद्दी को पत्रकारनगर थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे अब पत्रकारनगर थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
चार पदाधिकारियों की नई तैनाती
जारी आदेश के अनुसार तबादले के बाद थाना स्तर पर नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। पुलिस विभाग का यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टिकोण और थाना स्तर पर रिक्तियों को ध्यान में रखकर किया गया है। अधिकारियों की नई तैनाती के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा

Share This Article