भागलपुर में शिव मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात चोरी होने से ग्रामीणों में आक्रोश

आस्था पर वार: भागलपुर में शिव मंदिर से लाखों के जेवरात चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित फुलवरिया गांव में चोरों ने एक शिव मंदिर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है।


ग्रामीणों के अनुसार, सुबह जब लोग रोजाना की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर के मुख्य दरवाजे समेत अंदर के कई ताले और कुंडी टूटे हुए मिले। इसके बाद जब लोगों ने मंदिर के अंदर जाकर देखा तो चांदी का नाग, बजरंगबली की गदा, मुकुट, कंगन समेत कई कीमती जेवरात गायब थे। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थाना अध्यक्ष सुमन कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मंदिर परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की और मामले की जांच शुरू कर दी है।ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि नशे के आदी असामाजिक तत्वों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से आमजन भयभीत हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से रात के समय विशेष गश्ती अभियान चलाने और रात 10 बजे के बाद संदिग्ध लोगों की जांच के लिए “रोको-टोको अभियान” शुरू करने की मांग की है।

बाईपास थाना अध्यक्ष सुमन कुमार राय ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के दौरान मौके पर किशोर कुमार पाण्डेय, लाल्टू पाण्डेय, कुमार कृष्णानंद, नवरत्न पाण्डेय, सुदामा पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, मनीष पाण्डेय और दशरथ पाण्डेय समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article