मोकामा की राजनीति में बड़ा अपडेट: अनंत सिंह अब नहीं लड़ेंगे चुनाव, बेटे अभिषेक को लेकर भरे मंच से किया ऐलान

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: मोकामा, 19 जुलाई। बिहार की चर्चित मोकामा विधानसभा सीट की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने साफ कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह स्वयं उम्मीदवार नहीं होंगे। उनकी जगह उनके बड़े बेटे अभिषेक सिंह चुनावी मैदान में उतरेंगे।

रविवार को बाढ़ अनुमंडल के घोसवरी प्रखंड सभागार में आयोजित जदयू कार्यकर्ता सम्मान समारोह में अनंत सिंह ने सार्वजनिक रूप से यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह पहले ही चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय ले चुके हैं और अब जनता की सेवा की जिम्मेदारी उनके बेटे अभिषेक सिंह संभालेंगे।

अनंत सिंह ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास हमेशा उनके साथ रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सक्रिय चुनावी राजनीति से पीछे हटने के बावजूद वह क्षेत्र की जनता से जुड़े रहेंगे और जरूरत पड़ने पर हमेशा उनके बीच मौजूद रहेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी क्षेत्र की समस्याएं कभी पूरी तरह समाप्त नहीं होतीं। जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वह लगातार लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करता रहे।

इस मौके पर पहली बार अभिषेक सिंह ने भी संभावित चुनावी भूमिका को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यदि मोकामा की जनता उन्हें योग्य समझेगी तो वह विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। फिलहाल उनका लक्ष्य अगले कुछ वर्षों तक लगातार लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाना है।

अभिषेक सिंह ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य उनके प्रमुख मुद्दे होंगे। उनका प्रयास रहेगा कि मोकामा में इन दोनों क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और विकास कार्यों को नई गति मिले।

अनंत सिंह की इस घोषणा के बाद मोकामा की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकार इसे उनके राजनीतिक उत्तराधिकार की औपचारिक शुरुआत मान रहे हैं। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट पर अभिषेक सिंह की उम्मीदवारी और उनकी भूमिका पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article