मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा बरामद चार गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर: नाथनगर थाना क्षेत्र के रत्तीपुर दियार में अवैध हथियार निर्माण की एक बड़ी फैक्ट्री का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 7 जुलाई 2025 को की गई। छापेमारी में बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार, उपकरण और हथियार बनाने की मशीनें बरामद की गई हैं। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है भागलपुर नगर के पुलिस उपाधीक्षक श्री राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने यह कार्रवाई की टीम में STF के अधिकारी, थाना नाथनगर की पुलिस एवं तकनीकी विशेषज्ञ शामिल थे .

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

छापेमारी के दौरान मौके से चार देसी पिस्टल, चार मैगजीन, दो ड्रिल मशीन, ग्राइंडर मशीन, हथियार की रिंग, फायरिंग पिन, कारतूस, हथौड़ा, पीस, लोहे के रॉड, मोबाइल फोन सहित कुल 22 प्रकार की सामग्रियाँ जब्त की गईं पुलिस के अनुसार, यह फैक्ट्री काफी समय से चल रही थी और यहाँ हथियारों का निर्माण कर आसपास के जिलों में अवैध बिक्री की जा रही थी फैक्ट्री से कुल 62 तैयार हेमर सेल और हथियारों के निर्माण से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण पुर्जे भी बरामद हुए हैं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश महतो (साकिन दिलदारपुर बिंदटोली, थाना-नाथनगर), मो. इत्तियाज (साकिन मिर्जापुर बखेद, थाना-मुफस्सिल, मुंगेर), मनोहर मंडल (साकिन मुरलीचक मंडल) और बेंजाम मंडल (साकिन मोहनपुर, थाना-ललमटिया, भागलपुर) के रूप में की गई है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और इनके अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी जारी है.


पुलिस ने इस अवैध फैक्ट्री के जमीन मालिक के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की है अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई अपराध और हथियार तस्करी पर कड़ा प्रहार है तथा भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर रोकथाम के लिए पुलिस तत्पर है पुलिस अधीक्षक नगर श्री राकेश कुमार ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और जिले में अवैध गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article