NEWS PR डेस्क ;– देश आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुपौल के स्थानीय ऐतिहासिक गांधी मैदान में जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। झंडोतोलन के पूर्व जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया !
एवं पैरेड के निरीक्षण के लिये अनुरोध किया गया, उसके बाद जिलाधिकारी सावन कुमार , पुलिस अधीक्षक सरथ आरo एस० ने पैरेड का निरिक्षण किया।पैरेड निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी सावन कुमार ने झंडोत्तोलन किया, वही मंच से अपने संबोधन में जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा सर्वप्रथम उन अमर शहीदों को याद करते हुये नमन किया जिन्होंने देश की आजादी के लिये अपना सर्वश्व न्योछावर किया,कहा की उनके प्यार का ही परिणाम था कि सदियों के गुलामी के उपरांत अंत मे 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ
आजाद भारत के समक्ष कई चुनौतियां थी,
गरीबी , अशिक्षा,बेरोजगारी इन सारी चुनौतियों से बिगत 80 बर्षो में हमने न केवल इन चुनौतियों से पार कर पाये, बल्कि बैश्विक पटल पर अपने देश को एक सफल एवं मजबूत लोकतंत्र के रूप में स्थापित करने में भी सफल हुये, आजादी के उपरांत केन्द्र और राज्य सरकार के द्वारा कई जनोपयोगी योजनायें चलाई गयी है, विकसित बिहार बनाने के लिये के लिये राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत सभी गांवों ,टोले ,मुहल्ले में सड़क ,बिजली,स्वच्छ जल पहुँचा दी गयी है,हमने बिकाश की नित नई ऊंचाइयां छुई है,!
सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, इसके लिये बिहार सरकार औऱ सुपौल जिला प्रशासन कटिबद्ध है, स्वच्छ और सुंदर सुपौल बने इसमें जिला प्रशासन सहित तमाम लोगो की सहभागिता अपेक्षित है, आइये मिलकर संकल्प ले कि सुपौल के चतुर्दिक बिकाश के लिये आपसी सहयोग, भाईचारे, साम्प्रदायिक सदभाव, निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करें।

वहीँ इस अवसर पर जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को पुरस्कृत एवं सम्मानित के दौर में 7 वर्षीय गीतांक़ आयुष ने नेशनल कराटे चैंपियन शिप में जीते स्वर्ण पदक वहीं पर भामाशाह श्री भीम शंकर एजेंसी सुपौल श्रीमती सुरेना देवी को भी सम्मानित किया गया l
सुपौल से अल्ताफ राजा रिपोर्ट ;=