कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी हुई बच्ची सकुशल बरामद, महिला गिरफ्तार

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना,राजधानी पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी गई एक साल की बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में संलिप्त एक महिला को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।मामला 14 और 15 अगस्त की दरमियानी रात का है। चाणक्या होटल के पास फुटपाथ पर रहने वाली धानो देवी की पोती को एक अज्ञात महिला उठा ले गई थी। परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद थाना कांड संख्या 472/25 कायम की गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था-01) पटना के निर्देश पर कोतवाली थानाध्यक्ष जन्मेजय राय के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) गठित किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की। जांच में पता चला कि एक महिला कई शहरों के रेलवे स्टेशन क्षेत्रों में बच्चों की चोरी की वारदात को अंजाम देती है।

इसी क्रम में 1 सितंबर की रात करीब 2 बजे समस्तीपुर सदर अस्पताल के पास छापेमारी की गई। पुलिस ने वहां से चोरी गई बच्ची कुमकुम कुमारी को सुरक्षित बरामद कर लिया और आरोपी महिला संजू देवी (पति – मुकेश यादव, निवासी – लहेरी, थाना – बेनोपट्टी, जिला – मधुबनी, उम्र – 24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।बरामद बच्ची को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद पहचान सुनिश्चित होने पर परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article