- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
बिहार के सहरसा के रहने वाले आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन की सड़क हादसे में मौत हो गई है. हर्षवर्धन कर्नाटक के हासन जिले में अपनी पहली तैनाती को लेकर जॉइन करने जा रहे थे. इसी दौरान ये हादसा हुआ है. पुलिस ने बताया कि हर्षवर्धन कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी थे.आईपीएस हर्षवर्धन का परिवार बिहार के सहरसा जिला का रहनेवाला है.
पिता की नौकरी मध्यप्रदेश में थी इसलिए वहां शिफ्ट हो गए थे. सिर्फ 26 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना रविवार (1 दिसंबर) की शाम हुई है. उन्होंने बताया कि हासन तालुक के किट्टाने के निकट पुलिस वाहन का टायर फट गया, जिसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक मकान और पेड़ से टकरा गया.
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
