NEWS PR डेस्क :— भागलपुर जगदीशपुर ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान के तहत जगदीशपुर प्रखंड की चांदपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी।
शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, जगदीशपुर अंचलाधिकारी सतीश कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी प्रियांशु राज, चांदपुर पंचायत की मुखिया अर्चना कुमारी एवं मुखिया प्रतिनिधि शत्रुघ्न कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
शिविर में राजस्व विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, स्वच्छता मिशन, स्वास्थ्य विभाग, जल आपूर्ति विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित कई विभागों के स्टॉल लगाए गए।

खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी, अस्पताल प्रभारी बीबी मंडल, जल आपूर्ति अधिकारी फिरदौस आलम समेत संबंधित विभागों के कर्मियों ने ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई अधिकारियों ने बताया कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और विकास का लाभ पहुंचाना है। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
भागलपुर से शयामानंद सिह रिपोर्ट -: