AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नालंदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाखों रुपए नगद, 15 मोबाइल,6 एटीएम कार्ड लैपटॉप,प्रिंटर समेत सोना चांदी बरामद,4 गिरफ्तार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नालंदा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतराज्जिय साइबर फ्रॉड का उद्भेदन किया है। एसपी भारत सोनी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि साइबर अपराध के खिलाफ विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के डंबर बीघा इलाके में की गई। पकड़े गए आरोपियों के पास से 36 लाख 78 हजार, 15 मोबाइल, 6 एटीएम कार्ड, 1 लैपटॉप, 1 प्रिंटर और 1 मोटर साइकिल जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार, नितिन कुमार, दयानंद कुमार और धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी बिहार में बैठकर केरल से लौटरी का झांसा देकर साइबर ठगी के माध्यम से भोले-भाले लोगों से पैसे लूटते थे। इनके कब्जे से कई फर्जी सिम कार्ड और मोबाइल भी बरामद हुए हैं। यह गिरोह लंबे समय से साइबर अपराधों में सक्रिय था और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों को ठग रहा था।एसपी ने बताया कि साइबर अपराध रोकने के लिए जिले में लगातार छापेमारी की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों पर साइबर थाना में केस दर्ज किया गया है।