बिहार शरीफ में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया आयोजित,लालू परिवार पर बरसे जदयू के नेता

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहारशरीफ के सोगरा हाई स्कूल के प्रांगण में एनडीए का कार्यकर्त्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू परिवार पर जमकर बरसे। उन्होंने तेजस्वी यादव और तेज प्रताप के जन्म घोटाला का उजागर किया। उन्होंने कहा कि दोनों के जन्म और चुनावी हलफनामा दोनों में अंतर है। तेज प्रताप बड़े है और चुनावी हलफनामा में तेजस्वी को बड़ा बताया गया है। दोनों के जन्म में महज छह माह 23 दिन का अंतर है।कार्यकर्ता सम्मेलन में एनडीए के जदयू, भाजपा, हम, लोजपा(आर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश एवं जिला स्तरीय कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

जदयू के प्रदेश सरकार उमेश कुशवाहा ने बिहार के एनडीए कार्यकर्ता को एकजुट होकर बिहार विधानसभा की तैयारी में जुट जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए इतिहास रचेगा और 225 के लक्ष्य से अधिक सीतो पर एनडीए चुनाव जीतेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में लालू यादव का सपना कभी पूरा नहीं होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र से काफी मदद मिल रहा है।
लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए 225 सीटों पर चुनाव जीतेगा और बिहार में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article