मोतिहारी में NIA की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात राहुल मुखिया और छेदी सिंह के ठिकानों पर छापेमारी!

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के मोतिहारी जिले में गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गोबिंदगंज थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव स्थित कुख्यात अपराधी और भू-माफिया राहुल मुखिया के घर पर एजेंसी ने छापा मारा। इसी दौरान पकड़ी दयाल थाना क्षेत्र के थरबिटिया गांव में पूर्व मुखिया छेदी सिंह के आवास पर भी तलाशी ली गई। दोनों पर AK-47 मामले से जुड़े तार होने का शक जताया जा रहा है।

सुरक्षा घेरा और सख्ती
छापेमारी के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। घर के चारों ओर सुरक्षा बल की कड़ी घेराबंदी की गई थी। स्थानीय पुलिस भी NIA टीम के साथ मौजूद रही।

राहुल मुखिया का आपराधिक इतिहास
राहुल मुखिया का नाम लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों और भूमि कब्जाने जैसे मामलों में सुर्खियों में रहा है। उसके खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं। खास बात यह है कि वह बहादुरपुर पंचायत की मुखिया ज्योति कुमारी का पति भी है। इस वजह से छापेमारी ने स्थानीय राजनीति और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल मचा दी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अधिकारियों ने साधी चुप्पी
छापेमारी के दौरान मीडिया द्वारा पूछे जाने पर भी पुलिस या NIA अधिकारियों ने कोई ठोस जानकारी साझा नहीं की। केवल इतना बताया गया कि कार्रवाई गंभीर और संवेदनशील इनपुट के आधार पर की जा रही है।

बिहार के कई जिलों में रेड
सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में अपराधियों और भू-माफियाओं के खिलाफ लगातार राज्यभर में छापेमारी चल रही है। मोतिहारी की यह कार्रवाई भी उसी अभियान का हिस्सा मानी जा रही है। फिलहाल, तलाशी के दौरान क्या बरामदगी हुई है, इस पर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article