AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में शपथ समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज़ हो गई है और मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण की तैयारियाँ तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पटना के गांधी मैदान पहुंचे, जहाँ 20 नवंबर को होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का उन्होंने स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण और अतिथियों के बैठने की समग्र व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, वरिष्ठ नेता नितिन नवीन और संजय सरावगी उनके साथ मौजूद थे।
प्रशासन की ओर से पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पटना के डीएम और अन्य वरीय अधिकारी भी स्थल पर उपस्थित थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को किए गए प्रबंधों और शेष तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरे के साथ यह तय हो गया है कि मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में ही आयोजित किया जाएगा। आयोजन की अंतिम योजना पर जोर-शोर से काम जारी है। उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई सदस्य और लगभग एक दर्जन राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।