NEWS PR डेस्क :पटना। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि कांग्रेस की यह टिप्पणी उसकी राजनीतिक हताशा, कुंठा और संस्कारहीनता को दर्शाती है। देश की जनता ने कांग्रेस को बार-बार नकारा है, लेकिन अपनी राजनीतिक निराशा में कांग्रेस के नेता अब प्रधानमंत्री के परिवार को भी निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की गईं और अब उनके दिवंगत पिता को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है। यह केवल प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि देश की करोड़ों जनता की भावनाओं का अपमान है।
नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री पद की गरिमा, सार्वजनिक जीवन की शालीनता और भाषा की मर्यादा का सम्मान हर राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है। कांग्रेस नेतृत्व को देश की जनता से इस तरह की भाषा और आचरण के लिए जवाब देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह समझना होगा कि देश की जनता अब अपमानजनक राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है और जनता अपने मताधिकार से हर राजनीतिक आचरण का जवाब देती है। कांग्रेस को भी अपने इस आचरण का जवाब जनता के सामने देना होगा।
मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर भड़के नित्यानंद राय,कांग्रेस से जनता के सामने जवाब देने की मांग