नवगछिया में पुलिस एसटीएफ के मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी ढेर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र में पुलिस एनकाउंटर में एक कुख्यात अपराधी ढेर हो गया रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली चौक से लगभग 500 मीटर दूर मछली जलकर के पास एक खेत में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधी को मार गिराया मृतक अपराधी की पहचान गुरुदेव मंडल उर्फ फूफा के रूप में की गई है मुठभेड़ में अपराधियों और पुलिस के बीच जमकर गोलीबारी हुई है.

घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार, एसडीपीओ ओम प्रकाश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर बृजेश कुमार भारी-भरकम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में शामिल अपराधियों की संख्या सात थी। बाकी अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर जांच-पड़ताल के लिए फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया है साक्ष्य-प्रमाण के लिए टीम मौके से सबूत जुटा रही है। वहीं घटना के बाद शव का नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है वहीं इस क्रम में पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई की जा रही है.


गुरुदेव पर पूर्णिया व कटिहार में भी कई मामले दर्ज
बता दे कि गुरुदेव मंडल पर पुलिस जिला नवगछिया के अलावा पूर्णिया के धमदाहा थाने में भी 2017 में लूट का केस दर्ज है गुरुदेव पर कटिहार जिला के फलका थाना में भी लूटपाट करने का दो मामले दर्ज हैं वही, हाल के दिनों में नवगछिया के आसपास के इलाकों में अपराध में सक्रिय है पुलिस सूत्रों के अनुसार 2022 के मई माह में एक मक्का से लदे ट्रक की लूट हुई थी जिसके बाद अपराधियों ने ट्रक चालक की हत्या कर दी थी इसी कांड में गुरुदेव को तलाश रही पुलिस और उसके गिरोह के बीच में फायरिंग हुई थी पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया था.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article