रामनवमी पर पटना महावीर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन को

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना, रामनवमी के पावन अवसर पर आज पूरे बिहार में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। गलियों, चौक-चौराहों पर श्रीराम के जयकारों की गूंज है। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और विशेष पूजन-अर्चन के साथ श्रद्धालु भक्ति में लीन हैं।राजधानी पटना स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में बीती रात 2 बजे ही पट खोल दिए गए, जहां श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दर्शन के लिए उमड़ पड़ीं। ढोल-नगाड़ों की धुन पर भगवान श्रीराम और बजरंगबली की विशेष आरती की गई।

मंदिर के पट आज रात 12 बजे तक खुले रहेंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर सकें।भीड़-भाड़ से बचाव के लिए मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। मंदिर परिसर के बाहर नैवेद्यम लड्डू के 13 काउंटर लगाए गए हैं और करीब 25,000 किलो नैवेद्यम प्रसाद तैयार किया गया है। स्थायी नैवेद्यम काउंटर को आज के दिन बंद रखा गया है ताकि व्यवस्थाएं सुचारु रहें। मंदिर प्रशासन के अनुसार, आज लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।भीड़ प्रबंधन के लिए 800 से अधिक स्वयंसेवक और स्थानीय पुलिस बल के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है।

सुरक्षा को देखते हुए स्टील पाइप से मजबूत बैरिकेडिंग की गई है। बीर कुंवर सिंह पार्क और जीपीओ इलाके में भी विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।विशेष व्यवस्था के तहत, केवल दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं (जो माला या प्रसाद नहीं लाए हैं) को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक पूर्वी द्वार से प्रवेश की अलग सुविधा दी गई।दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस शुभ अवसर पर पुष्पवर्षा, ध्वज परिवर्तन की पूजा भी की गई ।शाम को निकलने वाले जुलूसों का मंदिर में भव्य स्वागत होगा। मंदिर प्रबंधन ने इस वर्ष दो लाख श्रद्धालुओं को निःशुल्क हनुमान चालीसा वितरित करने का लक्ष्य रखा है, ताकि हर भक्त प्रभु श्रीराम और हनुमानजी का स्मरण कर इस पुण्य अवसर का लाभ ले सके.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article