ओवरलोडेड ट्रैक्टर से टिन और चदरा खाली करने क्रम में एक व्यक्ति की हुई मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र के गैशाला में ट्रैक्टर से टीन एवं चदरा खाली खाली करने के क्रम में दबने से राहुल नामक व्यक्ति की मौत हो गई है,जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है,मृतक को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना के बारे में बताया जाता है कि नयाटोला फुलवरिया निवासी 35 वर्षीय राहुल कुमार गौशाला में पंकज श्रीवास्तव के टीन और चादरे के गोदाम में काम करता था जहां ओवरलोडिंग ट्रैक्टर से टिन और चदरा उतारने के दौरान टीना और चदरा के नीचे दब गया जिससे उसकी मौत बो गई। घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना सहायक थाना पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
इस संदर्भ में सहायक थाना प्रभारी पंकज प्रताप ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article