NEET विवाद पर संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, काले कपड़ों में सरकार के खिलाफ जताया विरोध

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: नई दिल्ली, 22 जुलाई। नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों ने बुधवार को संसद परिसर में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। संसद भवन के मकर द्वार पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस समेत कई दलों के सांसद काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट विवाद को लेकर छात्रों के आंदोलन और शिक्षा से जुड़े मुद्दों के समाधान में सरकार का रवैया संतोषजनक नहीं रहा। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने छात्रों के हितों की रक्षा और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसदों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने तथा जंतर-मंतर पर छात्रों और सीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई का भी विरोध किया। इस मुद्दे पर विपक्षी दलों ने एकजुटता दिखाते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

Share This Article