पप्पू यादव की बेल पर लगा ब्रेक: इस बड़ी वजह से जेल में ही रहेंगे पूर्णिया सांसद

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर में पेशी और सुनवाई का काम प्रभावित हुआ। इसी वजह से पप्पू यादव सहित जेल में बंद अन्य कैदियों की सुनवाई भी नहीं हो सकी।

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर होने वाली सुनवाई फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इसके कारण उन्हें अभी भी बेऊर जेल में ही रहना होगा। यह मामला 31 वर्ष पुराने एक पुराने केस से जुड़ा है, जिसमें पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

जानकारी के अनुसार पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर में पेशी और सुनवाई का काम प्रभावित हुआ। इसी वजह से पप्पू यादव सहित जेल में बंद अन्य कैदियों की सुनवाई भी नहीं हो सकी।

गिरफ्तारी के समय पप्पू यादव के समर्थकों और पुलिस के बीच विवाद की स्थिति भी बन गई थी। बाद में सांसद और उनके समर्थकों ने पटना पुलिस और बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। पप्पू यादव का दावा है कि एनआईटी छात्रा मौत मामले में सवाल उठाने के कारण उन्हें निशाना बनाया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस गिरफ्तारी के विरोध में पटना से लेकर दिल्ली तक समर्थकों ने लगातार प्रदर्शन किए हैं। अब सभी की निगाहें अगली सुनवाई की तारीख पर टिकी हैं, जब कोर्ट यह फैसला करेगी कि पप्पू यादव को जमानत मिलेगी या उन्हें जेल में ही रहना होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article