पटना सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर

यह छठी बार है जब कोर्ट परिसर को इस तरह की धमकी दी गई है। खास बात यह है कि दो दिन पहले भी इसी तरह की धमकी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: राजधानी पटना से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह छठी बार है जब कोर्ट परिसर को इस तरह की धमकी दी गई है। खास बात यह है कि दो दिन पहले भी इसी तरह की धमकी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

ताजा धमकी की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने एहतियातन पूरे व्यवहार न्यायालय परिसर को खाली करा दिया और मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया। फिलहाल किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। पूरे परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आने-जाने वाले लोगों की कड़ी जांच की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई थी, जो जांच में अफवाह साबित हुई थी। हालांकि प्रशासन इस बार कोई जोखिम नहीं लेना चाहता और हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रहा है। अभी तक तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जांच पूरी होने और सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही कोर्ट की सामान्य गतिविधियां बहाल की जाएंगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article