- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWS PR डेस्क: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई होगी। इस सुनवाई के बाद यह तय होगा कि सांसद को जमानत मिलेगी या उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा, इसलिए यह दिन उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसी बीच पटना सिविल कोर्ट को फिर से बम धमकी मिलने की सूचना सामने आई है। धमकी मेल के जरिए भेजी गई है, जिसमें कोर्ट को आरडीएक्स से उड़ाने की बात कही गई है।

धमकी मिलने के बाद पीरबहोर थाना की पुलिस तुरंत कोर्ट परिसर में पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। सिविल कोर्ट में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने कोर्ट परिसर को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस धमकी के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
