पटना को मिला नया डीएम, डॉ. एस.एम. त्यागराजन ने संभाला कार्यभार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना जिले को मंगलवार को नया जिलाधिकारी मिल गया है। आईएएस अधिकारी डॉ. एस.एम. त्यागराजन ने नवीन जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह से कार्यभार संभाला। इस मौके पर चंद्रशेखर सिंह ने त्यागराजन को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

डॉ. सिंह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि डॉ. त्यागराजन, गया जिले की तरह पटना में भी अपनी प्रशासनिक दक्षता और सूझबूझ से नए आयाम स्थापित करेंगे और राजधानी को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।


प्रशासनिक फेरबदल के तहत हुआ तबादला

बता दें कि 31 मई को हुए प्रशासनिक बदलाव में डॉ. चंद्रशेखर सिंह को पटना प्रमंडलीय आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि गया के जिलाधिकारी पद पर कार्यरत डॉ. त्यागराजन को राजधानी पटना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

तमिलनाडु से बिहार तक का सफर

डॉ. एस.एम. त्यागराजन मूल रूप से तमिलनाडु के कोयंबटूर के निवासी हैं। उनका जन्म 20 दिसंबर 1984 को हुआ। मध्यमवर्गीय परिवार में पले-बढ़े त्यागराजन ने 2008 में एमजीआर मेडिकल कॉलेज, कोयंबटूर से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2010 में वे आईपीएस बनकर ओडिशा कैडर में नियुक्त हुए, लेकिन एक साल बाद उन्होंने आईएएस की परीक्षा में सफलता पाई और 2011 में बिहार कैडर में चयनित हुए।


प्रशासनिक अनुभव और शानदार उपलब्धियां

बिहार में अपने कार्यकाल के दौरान डॉ. त्यागराजन ने पूर्णिया से अपने प्रशासनिक जीवन की शुरुआत की, जहां वे प्रशिक्षु रहे। इसके बाद एसडीओ पटना सिटी, फिर बिहारशरीफ नगर निगम के आयुक्त के रूप में उन्होंने सराहनीय काम किया, विशेषकर स्वच्छता अभियान में।

नालंदा जिले में जिलाधिकारी रहते हुए उन्होंने जिले को स्मार्ट सिटी की दौड़ में लाने में अहम भूमिका निभाई। फरवरी 2019 में दरभंगा के डीएम बनाए गए और वहां भी प्रशासनिक गुणवत्ता के नए मानदंड स्थापित किए।


राष्ट्रीय स्तर पर भी मिली पहचान

उनकी कार्यशैली, दूरदर्शिता और निर्णय लेने की क्षमता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2017 में डॉ. त्यागराजन को सम्मानित किया था। इसके अलावा, फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा किए गए सर्वे में उन्हें “विलक्षण अधिकारी” की श्रेणी में शामिल किया गया – यह सम्मान प्रभावी शासन, उत्कृष्ट सोच और जवाबदेही जैसे दस मापदंडों पर आधारित था।


मुख्यमंत्री की पसंद माने जाते हैं डॉ. त्यागराजन

कहा जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें अपनी विशेष पसंद के तौर पर राजधानी पटना बुलाया है। पहले से ही गया, नालंदा और दरभंगा जैसे महत्वपूर्ण जिलों में डीएम के रूप में अपनी छाप छोड़ने वाले डॉ. त्यागराजन से अब पटना में नई ऊर्जा और कार्यकुशलता की उम्मीद की जा रही है

रूप में उन्होंने सराहनीय काम किया, विशेषकर स्वच्छता अभियान में।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article