गुप्त सूचना पर पीरबहोर थाना की पुलिस की कार्रवाई, युवक हथियार व शराब के साथ गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना पीरबहोर थाना पुलिस ने मुसल्लहपुर हाट स्थित मिडिल स्कूल के पीछे एक घर में छापेमारी कर एक युवक को अवैध हथियार और शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सौरभ कुमार के रूप में हुई है।

उसके पास से दो देशी पिस्टल, चार मैग्जीन, 16 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और 8.640 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है।

वही इस मामले में सेंट्रल एसपी दीक्षा ने जानकारी दी कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर घर में छापेमारी की। तलाशी के दौरान हथियार और शराब बरामद किए गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि हथियार कहां से आया और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था। साथ ही शराब की आपूर्ति और संग्रहण से संबंधित बिंदुओं पर भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article